Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 27 से 30 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: हिसार | हरियाणा राज्य के भीतर रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला अभी भी जारी है. बीते करीब तीन-चार दिन में भी राज्य के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की ओर से सितंबर के अंतिम सप्ताह के मौसम का अपडेट जारी किया गया है.

barish

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मॉनसून की टर्फ रेखा अब जैसलमेर, अजमेर, डालटागंज, जमशेदपुर, डीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. जिसके नीचे की तरफ दक्षिण की ओर जाने की संभावना से 27 सितम्बर तक हरियाणा राज्य में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट व हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

बंगाल की खाड़ी में एक ओर कम दबाब का क्षेत्र बनने की संभावना को देखते हुए राज्य में 27 सितम्बर रात्रि से 30 सितम्बर के दौरान बीच-बीच में हवायों व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकडो के अनुसार, मॉनसून पीरियड 1 जून से 24 सितम्बर तक हरियाणा राज्य में 566.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश (439.4 मिलीमीटर) से 29 प्रतिशत ज्यादा हुई है. इस दौरान राज्य के तीन जिलों अम्बाला (सामान्य से 30% कम), पंचकूला (सामान्य से 43% कम) और यमुनानगर (सामान्य से 8% कम) को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है.

एचएयू हिसार की कृषि मौसम वेधशाला में पिछले 3 दिनों (22 से 24 सितम्बर) में 268 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है तथा सितम्बर महीने में अब तक (24 सितम्बर तक) 419.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि सितम्बर में सामान्य बारिश 70.7 मिलीमीटर है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts