हरियाणा के इन 18 जिलों में आज बरसात और आंधी का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम ने अचानक से करवट ली है और बीते काफी दिनों से जो भीषण गर्मी महसूस हो रही थी, आखिरकार लोगों को उससे राहत मिली है. हालांकि, कई लोगों के लिए मौसम में आया ये बदलाव परेशानी भरा साबित हुआ. ऐसा इसलिए क्योंकि कल शुक्रवार को आई आंधी और बरसात के कारण कई जगह पेड़ गिरने, सड़क दुर्घटना होने, बिजली बाधित होने, खुले में रखा अनाज भीगने जैसी घटनाएं सामने आई. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज शनिवार को भी आंधी और बरसात का अलर्ट जारी किया है.

Barish Rain Weather

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा आज शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है. कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बरसात का ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

14 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ जानकारी दे चुके हैं कि बीते कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं चलने के बावजूद भी तापमान में इजाफा हो रहा था. 9 अप्रैल की रात से पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी देखने को मिली है, लेकिन 14 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts