हरियाणा में सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में बीती रात से बारिश हो रही है. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रात का तापमान सामान्य रहा है. IMD ने बारिश और आंधी तूफान की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, 40 से 50 KM प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

weather barish 1

हरियाणा मौसम अपडेट

राज्य के कई इलाकों में कल सुबह और दोपहर को धूल भरी आंधी के चलते अंधेरे जैसा माहौल बना रहा. इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हुई. बदलते मौसम और तेज बारिश एवं हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही, यात्रा सावधानी से करने की भी सलाह दी है.

तेज बारिश की संभावना

कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा. आने वाले 2 दिन में हरियाणा में तेज बारिश और ओले गिर सकते है. 25 जनवरी को मौसम ठंडा रहेगा और बादलवाई के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मौसम में फिर परिवर्तन आएगा. सुबह के समय बादल छाएं रहेंगे, वहीं दिन में हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

27 जनवरी को ठंड और कोहरा देखने को मिलेगा. वही 28 जनवरी को हल्की धूप देखने को मिलेगी. 29 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. 30 जनवरी को मौसम सामान्य रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.