Haryana Mausam Update: हरियाणा में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. सुबह और रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर हरियाणा के कई शहरों का न्यूनतम तापमान चार से 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. हालांकि, मंगलवार को दोनों राज्यों में कहीं- कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है लेकिन इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा. पंजाब और हरियाणा में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा.

weather barish 1

हरियाणा के जिलों का तापमान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई है. चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

करनाल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.4, 13.7 और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

पंजाब के जिलों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था. पटियाला का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.