हरियाणा में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, जानें अब आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में सर्द हवाओं से ठिठुरन निरंतर बढ़ रही है. उत्तरी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में हिसार सबसे ठंडा शहर रहा है. हिसार में मंगलवार को दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

Sardi Ka Mausam Weather

मौसम विभाग की माने तो हिसार शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा है और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा है. इससे पहले 19 नवंबर को भी तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया था.

पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी

वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है. उत्तरी सर्व व ठंडी हवाएं चलने से मैदानी राज्यों में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. प्रदेश में हिसार के बाद महेन्द्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा है. यहां रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 27 और 28 तारीख को जेट धारा के दक्षिणायन होने ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी. वही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से उसके गुजरने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.