हरियाणा में बादलवाही और ठंडी हवाएं बढ़ाएगी ठिठुरन, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर होगी बारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होती है और दिन में गर्माहट के साथ ठंड से थोड़ी राहत मिलती है, हालांकि राते अभी भी ठिठुरन भरी ही है. मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में देखने को मिलेगा, जिसके कारण ठंडी हवाएं अपने तेवर दिखाएगी और बादलवाई के साथ हल्की बारिश की संभावना भी रहेगी.

Barish Mausam Rain Weather 1

तापमान की बात करे तो राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया है, यहां का तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार और भिवानी में तापमान लगभग एक जैसा ही रहा है, जोकि 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, करनाल में तापमान 21.6 डिग्री और रोहतक में तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

कुल मिलाकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दिन में ठंड से राहत मिली है. इसके बावजूद रात की ठंड बरकरार है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेन्द्रगढ़ जिले का रहा है, जोकि 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, हालांकि औसत तापमान में कल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

जाने एक्सपर्ट की राय

मौसम एक्सपर्ट माने तो 10 फरवरी तक हो रहे लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में मौसम में बदलाव आने की संभावना है. पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 और 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहेगी और साथ ही ठंडी तेज हवाएं चलेगी. वहीं, 9 फरवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 और 10 फरवरी राज्य में हल्की बादलवाई और कहीं- कहीं गरज- चमक के साथ बूंदाबादी व हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.