हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर, मौसम विभाग ने जताया बूंदाबांदी का पूर्वानुमान

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन की परेशानी बढ़ा दी है. लोगों को सुबह के समय यात्रा करने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. आए दिन धुंध के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है. मैदानी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा होने के कारण वहां के लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Cold Weather Mausam Thanda

लगभग 150 उड़ानें रद्द

घने कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 150 उड़ाने रद्द हुई है. दृश्यता कम होने के कारण फ्लाइट रद्द करनी पड़ी. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई है. कई फ्लाइट लेट भी थी, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि मौसम विभाग के साथ बातचीत करके ही रीयल- टाइम मौसम के पूर्वानुमान के बाद ही निर्णय लिए जा रहे है.

बीमारी की वजह क्या रहा?

केंद्र सरकार ने कहा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का ज्यादा होना और फेफड़े की बीमारियों में सीधा संबंध के कोई आकड़े नहीं है. श्वसन संबंधी रोग वायु प्रदूषण से ज्यादा होने की संभावना बनी है. इस बात की जानकारी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन ने राज्यसभा में दी है. लेकिन मेडिकल रिसर्च में फेफड़ों की क्षमता घटने का कारण AQI रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 दिसंबर को राज्यसभा में बताया कि 2022- 24 के बीच दिल्ली में 2,04,758 सांस के केस आए है. इसका मुख्य कारण प्रदूषण रहा है. दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषित हवा के कारण फेफड़ो की क्षमता भी घटी है. प्रदूषित हवा से दिल्ली में रहने वाले की जिंदगी दुभर हो रही है. एक स्टडी में पाया है कि इसका ज्यादा असर 15 से 29 साल के युवाओं पर ज्यादा हो रहा है.

मौसम पूर्वानुमान

IMD के अनुसार, 24 दिसंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा. आज से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है, जिससे ज्यादातर इलाको में बादल छाएं रहने की संभावना है. उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. 23 दिसंबर से ठंडी हवाएं चलेगी. 24 व 25 दिसंबर को राज्य के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा धुंध पड़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में धने कोहरे के कारण रेड व आरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.