हरियाणा के इन आठ जिलों में ठंड की आहट, बीते 24 घंटो में लुढ़का पारा; आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़, Weather Update | हरियाणा में बरसात न होने के बावजूद दिन के तापमान में कमी देखने को मिल रही है. मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की कमी देखने को मिली. रोहतक जिले का तापमान सबसे ज्यादा गिरावट के बाद 31 डिग्री दर्ज किया गया.

Webp.net compress image 23

आगे ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश के 7 जिलों अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में तापमान 34 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड किया गया. सुबह और शाम ठंड का एहसास होना शुरू हो चुका है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस विषय में जानकारी देते हुए आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कमी देखने को मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

अगले 7 दिन साफ़ रहेगा मौसम

मौसम इसी प्रकार आगे भी परिवर्तनशील बना रहेगा. अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान बारिश के असर न के बराबर है. मौसम परिवर्तनशील रहने से रात के समय पाला गिरने और सुबह- शाम हल्की ठंड महसूस होने का अनुमान है. आने वाले समय में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts