दीपावली तक हों जाएंगी कड़ाके की ठंड, अब बारिश के आसार नहीं

करनाल । हरियाणा के कई जिलों में दो दिन हुई हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिलीं है. दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेंगी. हर साल 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाती है. यही समय ही गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त होता है.

COLD SARDI

बीते 10 वर्षों की बात की जाए तो लगभग 25 अक्टूबर के बाद ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अब रात में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है और दिन की गर्मी भी लगभग छूमंतर हो गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

25 अक्टूबर के बाद अगेती गेहूं की बुआई

उप कृषि निदेशक डॉ आदित्य प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलें में करीब 1.72 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुआई की जाएगी. अगेती किस्म की गेहूं की बुआई 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि गेहूं बुआई के समय तापमान का विशेष ध्यान रखें और बीज को बिना उपचारित करें बुआई न करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.