हिसार | देश के कई राज्यों में शीतलहर की तीव्रता कम हो चुकी है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का असर अब भी बना हुआ है. हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
आज ऐसा रहेगा वेदर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 7 फरवरी को हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.66 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है. वहीं, 8 और 9 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा
8 फरवरी को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 10.71 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 25.54 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.65 डिग्री और अधिकतम 27.28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसी तरह, 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13.43 डिग्री और अधिकतम 28.17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस तरह आने वाले दिनों में ठंड कम होगी और गर्मी का दौर धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा.
12 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर प्रदेश में मौसम 12 फरवरी तक खुश्क बना रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव देखा जा सकता है तथा 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है. उसके बाद 10 से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है. इस दौरान राज्य के कुछ एक इलाकों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाई रह सकती है.
