दिल्ली- NCR में अगले हफ्ते झमाझम बारिश की संभावना, ठंड लौटने के बने आसार; पढ़ें अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR सहित कई इलाकों में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है. कल रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की हवा चलती रही, जिससे ठंडक महसूस की गई. रात के समय ठंडक और अधिक बढ़ गई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज 17 फरवरी को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे.

weather barish 1

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

18 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 फरवरी की देर शाम बारिश हो सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर हल्की बरसात के रूप में देखने को मिलेगा. सुबह के समय भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके बाद, 20 और 21 फरवरी को धूप के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की जगी उम्मीदें, लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

22 फरवरी से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 फरवरी के बाद से दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का असर बढ़ने लगेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts