दिन चढ़ने के बावजूद नहीं छटी हरियाणा की धुंध, विजिबिलिटी हुई शून्य; इन 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में धुंध और ठंड का कहर जारी है. धुंध के चलते ट्रेनों के आवागमन पर भी असर देखा गया. अजमेर- जम्मूतवी ट्रेन 11 घंटे, वहीं जम्मूतवी- अजमेर ट्रेन 8 घंटे की देरी से रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचीं. वर्तमान में प्रदेश के हिसार, रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर, जींद, सिरसा, भिवानी और पलवल समेत कई जिले घने कोहरे की चपेट में हैं.

Sardi Cold Weather 1

धुंध के चलते करनाल, पानीपत, हिसार के बालसमंद, रोहतक के कलानौर और रेवाड़ी में विजिबिलिटी शून्य हो चुकी है. वहीं, कुछ इलाकों में यह 10 से 20 मीटर तक सिमट चुकी है.

बारिश की तरह टपक रही धुंध

आलम ये है कि धुंध बारिश की बूंदों की तरह ज़मीन पर टपक रही है. कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रहा. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा अंबाला और कुरुक्षेत्र में बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. हालाँकि, दिन में धूप निकलने की संभावना है लेकिन विभाग द्वारा रात से खराब करवट के लेने की चेतावनी दी है. गुरुवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 22.2 डिग्री, नारनौल में 19.8 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 21.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इस दिन होगी बरसात

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 जनवरी की रात से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्यभर में बारिश की संभावना बनी हुई है और राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है. इस दौरान प्रदेश के 7 जिलों झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में गरज- चमक के साथ बरसात और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है. कोहरे और गिरते तापमान के चलते कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. 11 और 12 जनवरी को दिन का तापमान और ज़्यादा गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts