हरियाणा में सियासी पारा चढ़ने के बावजूद मौसम ने ली करवट, अगले 4 दिन इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

चंड़ीगढ़ | बुधवार देर रात धूल भरी आंधी चलने से मौसम में बदलाव देखा गया. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 10 मई की रात से अगले 4 दिन तक हरियाणा में बारिश हो सकती है. इससे दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगेगी और आम जनता को गर्मी से राहत मिलेगी.

Barish Image

शुक्रवार को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

वीरवार को सिरसा जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. 10 मई की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों द्वारा अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 11, 12 और 13 मई को प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अनुमान है. ऐसी संभावना बताई जा रही है कि अगले 4 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts