हरियाणा में कमजोर मानसून के बावजूद आज होगी इन 8 जिलों में होगी बरसात, 25 से फिर बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी नजर आएगी जिस कारण प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खुश्क रहेगा. ऐसा मानसून ट्रफ की सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने व नमी वाली हवाओं में कमी के चलते होगा.

BARISH 2

आज इन जिलों में होगी बरसात

इन सबके बावजूद, आज प्रदेश के आठ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बताई गई है. आज प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवा उत्तर पश्चिम रहेगी, जिस कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा नमी की मात्रा में भी गिरावट आएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आगामी 25 सितंबर के बाद फिर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना बनी हुई है जिस कारण प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान किसी भी जिले में बरसात नहीं हुई जिस कारण दिन के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा तापमान रोहतक और सिरसा जिले का बढ़ा. यहां दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान भिवानी का 31.1 डिग्री रहा. वहीं सिरसा, रोहतक के अलावा अंबाला और करनाल में दिन का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts