सुबह- सुबह बरसात से दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, पानी से लबालब हुई सड़कें; जानें आगे कैसा रहेगा वेदर

नई दिल्ली, Weather Update | राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकलने से काफी ज्यादा गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन बीती रात तेज बरसात से मौसम अचानक से करवट लेता नजर आया. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात करीब 12:00 बजे बरसात का सिलसिला शुरू हुआ. नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव के साथ दिल्ली की सड़कों को बारिश ने भिगो दिया.

weather barish 1

नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, मॉडल टाउन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पंजाबी बाग, प्रीत विहार, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोधी रोड समेत हिंडन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम और दादरी जैसी जगह पर भी बरसात हो रही है.

बारिश से लुढ़का पारा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी बरसात के आसान बने हुए हैं. बारिश के कारण पूरे दिल्ली- एनसीआर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली- एनसीआर का अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वह अब लुढ़क कर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बरसात के बाद आज दोपहर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार बताए गए हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा और गर्मी से राहत मिलेगी. आज पूरा दिन आसमान में बादल भी छाए रहेंगे. वहीं, कल मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है.

आज भी हैं बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते यह बरसात देखने को मिल रही है. रात 12:00 बजे शुरू हुई यह बरसात सुबह तक जारी रही. उसके बाद, आज दिन में भी बरसात की आसार बने हुए हैं. आज दिन भर हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा और ठंड महसूस होगी. 25 फरवरी तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts