हरियाणा में शुरू हुआ ठंड का एहसास, बढ़ा प्रदूषण का स्तर; जरूरी होने पर ही घर से निकलने ही सलाह

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है. बरसात न होने के बावजूद प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है. तोपहर के समय आसमान साफ रहता है और धूप निकलती है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. दूसरी तरफ सुबह- शाम तापमान कम हो जाने से ठंड का एहसास भी हो रहा है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभी आगे कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान बताया गया है.

Air Pollution

आज ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में आज भी आसमान साफ रहने की संभावना बताई गई है. आज दिन का अधिकतम तापमान 35.74 और न्यूनतम तापमान 24.43 डिग्री तक रहने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 21% तक नमी दर्ज की जा सकती है. सूबे में कल 12 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हालांकि, प्रदूषण का स्तर भी काफी ज्यादा रहा. विशेषज्ञों द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों को ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रुप- D कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा ज्यादा मौका

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे बदलाव वाले मौसम में बीमारियों के पनपने का भी खतरा बना रहता है. यह मौसम डेंगू की बीमारी के फैलने के लिए अनुकूल बताया गया है. ऐसे में लोगों को स्तर्क रहने की सलाह दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts