हरियाणा में बढ़ा ठंड का प्रकोप, 5 जिलों में जारी हुआ धुंध का अलर्ट; देखें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में रविवार की सुबह लगभग सभी जिले धुंध में ढके हुए नजर आए, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगने को मजबूर हो गए. मौसम विभाग द्वारा आज सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, 21 नवंबर तक मौसम इसी प्रकार शुष्क बना रहेगा, इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से स्मॉग की स्थिति कम हो जाएगी और ठंड बढ़ेगी.

COLD SARDI

22 नवंबर से बदलेगा मौसम

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 17 नवंबर से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना बनी हुई है. इस कारण स्मॉग की स्थिति में कमी आएगी और रात्रि के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. उसके बाद, 22 नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे मौसम में बदलाव देखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में 12 से 16 नवंबर के मध्य स्मॉग की स्थिति बनी रहेगी. लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी. इस कारण धूल और बाकी प्रदूषक तत्व नीचले वातावरण में संघनित होंगे. स्मॉग की स्थिति बनने से दिन और रात के तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts