हरियाणा में अब बारिश और बर्फबारी से छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में आने वाले दिनों में धुंध और गहरी होगी. इसको लेकर बकायदा भारतीय मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम के बदलने का कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से मैदानी क्षेत्रों में दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है.

Sardi Ka Mausam Weather

बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गुरुवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचा है. इसकी वजह से उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में सीमित स्थानों पर हवा की दिशा बदलने से हल्के बादल छाए रहेंगे.

सुबह के सामने कोहरा छाने की संभावना

इस दौरान पूरे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि दक्षिण-पूर्वी नम हवाओं से वातावरण में भरपूर नमी के कारण सुबह के समय प्रदेश में धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

येलो अलर्ट किया जारी

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 9 से 13 दिसंबर तक पूरे इलाके में येलो अलर्ट जारी किया है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही आगे बढ़ेगा, इसके कारण पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से उत्तर-पश्चिमी शुष्क और बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. गुरुवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 6.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.