हरियाणा के कई हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि, फरवरी तक नहीं मिलेगी ठंड से राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कही- कहीं बारिश देखने को मिल रही है तो कही आले पड़ रहे है. कभी धूप भी निकलती है, लेकिन ठंडी हवाएं धूप का असर कम करती नजर आई. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाके ज्यादा प्रभावित हुए है. एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में यह बारिश हो रही है.

Hailstrome

हरियाणा में हुई ओलावृष्टि

राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई है. नारनौल में सुबह लगभग 8 बजे के आसपास बारिश देखने को मिली. वही बहादुरगढ़ में भी हल्की बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा हिसार जिला भी बारिश की चपेट में आया. बारिश के कारण चार दिनों की छुट्टी के बाद स्कूलों में जाते बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आगे जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में ठंड का दौर बढ़ने वाला है. 28 जनवरी को बारिश के बाद हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. ऐसे में ठंड का सिलसिला फरवरी महीने में भी दिखने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.