चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिली है. इस दौरान सुबह से ही आसमान में बादलवाई बनी रही है, वही राते हमेशा की तरह ठंडी रही है. अभी मौसम मिला- जुला ही बना हुआ है. ना ज्यादा ठंड होती है और ना ही गर्मी, इस मिलजुले मौसम में वायरल बुखार, स्किल प्रोब्लम, खांसी- जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
हरियाणा के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी
राज्य का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है. राज्य के अंबाला जिले में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार जिले में तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा है और गुरुग्राम में तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 1 दिन में रोहतक जिले में तापमान में सबसे अधिक 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.
राज्य में न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, रात का तापमान सामान्य के करीब रहा है. पूरे राज्य में सोनीपत जिले का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है जोकि 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा है.
आगे जाने मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कल से हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का आवागमन होगा. दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, मौसम साफ रहेगा और धूप तेज होगी. 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 17 से 19 फरवरी के दौरान बादलों की आवाजाही शुरू होगी और हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव का अहसास होगा.
अब आगे सारी उम्मीदें बारिश पर टिकी हुई है. यदि 17 से 19 फरवरी के बीच बादल बरसते है तो ठंड का असर फरवरी के अंतिम चरण तक हो सकता है. अगर बारिश नहीं हुई तो इस दौरान सर्दी एक तरह से चली ही जाएगी और मार्च से पहले सप्ताह से ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है
