हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | पूरा हरियाणा गर्मी की चपेट में है. सुबह से लेकर शाम तक गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को झंझोड़ कर रख दिया है. वही रातें भी उमस भरी हो रही है. लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह की तरीके आजमा रहे है. दिन में धूप इतनी तेज होती है, जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले एक हफ्ते तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Sun Garmi Heat Nautappa

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे गर्म रोहतक जिला रहा है. यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वही न्यूनतम तापमान करनाल में 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में लू चलने की संभावना जताई है.

विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों बढ़ते तापमान से गर्मी अपनी चरम सीमा पर होगी, इसीलिए लोग जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकले, खासकर दोपहर में घर के अंदर रहे और पर्याप्त पानी पिएं. वही कुछ स्थानों पर रातें ज्यादा गर्म रहेगी, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है, हालांकि इस प्रणाली कमजोर होने के कारण केवल कुछ जगहों पर ही बूंदाबांदी देखने को मिली. वर्तमान में राज्य में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन आने वाले दिनों तापमान में बढ़ोतरी के चलते एक सप्ताह गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है. कहीं-कहीं लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है, जिससे दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल होगा. 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.