हरियाणा में फिर से करवट लेगा मौसम, अब इस दिन होगी बरसात; पढ़े लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | मौजूदा समय में हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम में बदलाव आने की वजह से अब तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ, कई जिलों में बरसात होने की वजह से अनाज मंडियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है. वहीं, पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में आए बदलाव के कारण 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर की रात्रि के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अपना ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

BARISH 2

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 21 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी. कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट भी देखने को मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा तय करने का बदला तरीका, 3 वैल्यूअर निर्धारित करेंगे जमीन की कीमत

फिर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने आगे बताया कि अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर की रात के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाये रहने और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके बाद, तापमान में और गिरावट दर्ज होगी. रात के समय में अभी ठंड का एहसास होने लगा है और दिन के समय में भी ठंड बढ़ने लग जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.