हरियाणा में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की आंशका

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. बारिश और ओले पड़ने से ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी हिस्सों में ठंड लौट रही है. कल के दिन सूर्यदेव के दर्शन कम हुए है. किसानों के लिए मौसम मिला- जुला सा ही रहा है. मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचे रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है.

Barish Weather

मौसम विभाग के अनुसार बादलवाई होने के कारण रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है. वहीं, धूप न निकलने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है और रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

ओलावृष्टि की आंशका ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ेगी और दिन के समय धूप निकलेगी. मगर 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है.

1 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सक्रिय होगा और अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. इस दौरान उत्तर- पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ज्यादातर स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. वहीं, मध्य एवं दक्षिणी हरियाणा में कई जगह बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.