हरियाणा में बारिश के साथ हुआ बसंत पंचमी का स्वागत, कई जिलों में तेज गरज के साथ बरसे बदरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने यू- टर्न ले लिया है. कल दिन में तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं रफ्तार से चल रही थी. वही रात से पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है जिसके चलते प्रदेश के सात जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में ऑरेज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. अन्य जगहों पर बारिश के साथ बादल गरज सकते है.

Barish Weather Mausam

हरियाणा मौसम अपडेट

अगर तापमान की बात करे तो राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक जिले का रहा जोकि 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. महेन्द्रगढ़ में तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई और फरीदाबाद में तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. कल का दिन गर्म रहा और राज्य के कई जिलों में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 25 जनवरी तक बारिश की संभावना है. लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में बदलाव नजर आ सकता है. 24 जनवरी की रात को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी से अधिकतर जिलों में कई जिलों में बारिश की संभावना रहेगी. इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और दिन का तापमान सामान्य रहेगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

25 जनवरी तक तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान मौसम विभाग ने सलाह दी कि बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रखे. वाहनों की गति को धीमा रखे और धुंध और कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करे. इसके अलावा, बिजली उपकरणों को छूने से बचे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.