चंडीगढ़ | हरियाणा में जुलाई महीने के आखिरी दिन भी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक प्रदेश के 9 जिलों हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, नारनौल और सिरसा में बारिश का दौर जारी है. चरखी दादरी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है. अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में बीती रात भारी बारिश देखने को मिली, लेकिन अब वहां मौसम साफ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा.
आज 16 जिलों में भारी बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, आज हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इनमें हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.
1 से 3 अगस्त तक बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, 1 अगस्त को भी प्रदेश के 16 जिलों फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला में बारिश की संभावना है.
बाकी बचे 6 जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा, 2 और 3 अगस्त को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं.
