हरियाणा में अब तेज धूप और गर्म हवाओं का चलेगा दौर, सूर्य की तपिश से बढ़ेगी गर्मी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम बिल्कुल साफ है. फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई नहीं दे रहा है. सूर्य देव की तपिश और शुष्क हवाओं ने अब गर्मी के तेवर दिखाना शुरू कर दिए है, इससे दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है. उत्तरी हवाओं के असर से रातें अभी सुकून भरी बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे.

Garmi Summer Health Body Hot

राज्य के लगभग 19 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. सबसे ज्यादा तापमान भिवानी जिले में रहा है, जो कि 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हिसार, रोहतक, सिरसा, महेंद्रगढ़, पलवल, नूहं और जींद समेत कई जिलों में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

हरियाणा में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी होने वाली है. इसके साथ ही, 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों हिसार, भिवानी, सिरसा में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. इसके अलावा, कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में हजारों लोगों के घर का सपना पूरा करेगी सरकार, इस योजना को दी मंजूरी

किसानों को सलाह

मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के चलते किसानों को सिंचाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तेज हवाओं को देखते हुए कटी फसल को सुरक्षित बांध कर रखें. अगले 3 से 4 दिन मौसम बदलने की संभावना के चलते नई बुवाई का कार्य अभी टाले. पशुओं को दिन में छांव में बांधे और पर्याप्त पानी पिलाएं, ताकि गर्मी से बचे रहे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.