चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में भीषण गर्मी ने लोगों के माथे पर पसीना ला दिया है. आज मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा करनाल और यमुनानगर को छोड़ो बाकी सभी जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. विशेषज्ञ ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी की सलाह दे रहे हैं. गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है.
विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा. उसके बाद, अगले 2 दिन ज्यादातर इलाकों में बादल वही देखने को मिल सकती है. कहीं- कहीं हल्की बरसात भी देखी जा सकती.
विभाग ने जारी किया अलर्ट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आमतौर प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क बना रहेगा. इस दौरान उत्तर पश्चिमी पक्षिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
राज्य में 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को ज्यादातर इलाकों में आंशिक बदलवाही देखने को मिलेगी. साथ ही, कहीं- कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की भी संभावना बनी हुई है. उसके बाद, 12 और 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
5 जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
कल सोमवार को प्रदेश में पहली बार तापमान 40 डिग्री को पार कर गया. सबसे गर्म जिला 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक रहा. कल प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. ऐसा ही कुछ हाल बाकी जिलों का भी रहा, जहां तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. सिरसा, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़ और रोहतक में पर 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया.
