दिल्ली- NCR में फूटा गर्मी का कहर, इस दिन होगी बरसात; यहाँ देखें मौसम का ताजा अपडेट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली सहित NCR के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. सर्दियों की विदाई लगभग तय मानी जा रही है क्योंकि दिन के समय प्रचंड धूप निकल रही है, जिसमें थोड़ी देर भी रुकना मुश्किल हो चुका है. स्वेटर और जैकेट का जमाना बीतता नजर आ रहा है. वहीं, घरों में पंखों और एसी की शुरुआत भी हो चुकी है.

badal cloud

अभी यह मार्च का दूसरा ही सप्ताह है और जिस तरह से तेज धूप निकल रही है, उसे देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है.

33 डिग्री पर पहुंचा पारा

सुबह होते ही धूप खिल रही है और लोगों को परेशान कर रही है. आलम यह है कि तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. राजधानी से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. अनुमान है कि जल्दी ही यह 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इस दिन मिलेगी राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आर.के. जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली- एनसीआर के इलाकों में 10 से 13 मार्च के दौरान आसमान में हल्के बादल देखने को मिलेंगे. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान बना हुआ है. 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय के सक्रिय होने से बरसात देखने को मिल सकती है. उसके बाद, 15 मार्च को बादलवाही छाएगी. तब तक इसी प्रकार मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. फिर से मौसम करवट लेगा और तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts