चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी की तेज रफ्तार दिखने लगी है. दिन में सूर्य देव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है, हालांकि रातें अभी थोड़ी राहत दे रही है लेकिन दिन की तपिश ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उछाल आया है और 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी शुष्क हवाएं चल रही है.

हरियाणा मौसम अपडेट
राज्य में तापमान की गतिविधियों पर नजर डालें तो फरीदाबाद सबसे गर्म रहा है. यहां का तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया है. इसमें हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, सोनीपत और रोहतक शामिल है. अब साफ दिख रहा है कि गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.वही अगर रात के तापमान पर नजर डाले तो नारनौल जिले में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अब रातें भी गर्म होनी शुरू हो रही है.
किसानों को सलाह है कि तेज धूप को देखते हुए गेहूं की कटाई सुबह- शाम करे. तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसल को सुरक्षित रखें. वही पशुओं को पर्याप्त पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें. सब्जियों और फलों की फसलों में जरूरत हो तो सिंचाई करे.
आगे जाने मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है और आसमान में बादलवाई देखने को मिल सकती है. 17 अप्रैल को एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में ओर अधिक बढ़ोतरी होगी. इन दिनों राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादलवाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना है.