हरियाणा में फतेहाबाद, टोहाना समेत इन जिलों में बारिश को लेकर भारी अलर्ट जारी; जानें ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने राज्य के 5 शहरों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट पर शहरों में फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, जगाधरी और छाछरौली शामिल हैं.

barish 3

बरसात की बनी संभावना

मौसम विभाग ने इन स्थानों को लेकर जानकारी दी है कि इस दौरान गरज- चमक के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने 16 सितंबर को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौजूदा समय में दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में बरसात की संभावना बनी हुई है.

21 जिलों में सूखे जैसे हालात

हरियाणा में सितंबर में अभी भी मानसून शुष्क है. एक हफ्ते में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई है. हरियाणा के 21 जिलों में बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं. भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में हालात सबसे खराब हैं, यहां बारिश नहीं हुई. राज्य के 2 जिले ऐसे हैं, जहां स्थिति सामान्य बनी हुई है. इनमें फ़रीदाबाद और गुरूग्राम जिले शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

7 दिनों में इतने एमएम हुई बारिश

राज्य में सात दिनों में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि औसत बारिश 23.6 मिमी होती है. मानसून सीजन की बात करें तो राज्य में 1 जून से 14 सितंबर तक 392.3 मिमी बारिश हुई, जो राज्य की औसत बारिश 405.6 मिमी से 3% कम है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.