हरियाणा के कई जिलों में जमकर ओलावृष्टि, सरसों की फसल तबाह; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तन के साथ कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. ओले गिरने वाले क्षेत्रों में भिवानी, रोहतक, हिसार और यमुनानगर शामिल है. अन्य जिले जिसमें बारिश हुई है. उनमें सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूहं और फरीदाबाद शामिल है.

weather barish 1

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई है. हालांकि अभी सरसों की फसलों में नुकसान हुआ है और गेहूं की फसलें नुकसान से बच गई है. सलाह दी है कि बिजली के खभों और पेड़ों के नीचे खड़े ना हो.

हरियाणा में मौसम ने ली करवट

बारिश के बाद ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य के करनाल जिले में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुरुग्राम जिले में देखने को मिला, जो कि 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वही हरियाणा में आज सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

आगे भी बारिश की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज ठंड के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में 29 और 30 जनवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है. इसके बाद 31 जनवरी को एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते 1 फरवरी को फिर से बारिश होगी. इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना भी है. कुल मिलाकर फरवरी में घने कोहरे और ठंड का असर जारी रहेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.