अगले तीन दिन हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, जानें किन जिलों में मेहरबार रहेंगे इंद्रदेव

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है. बढ़ते तापमान से राहत जरूर मिल रही है, लेकिन उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग द्वारा दी गई ताज़ा जानकारी के अनुसार, आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Barish Rain Weather Mausam

सुबह 10 बजे तक जीटी रोड बेल्ट के सभी जिलों में तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट भी जारी हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बरसात का दौर और तेज होगा.

कल इन जिलों में बरसात की सम्भावना

खबर लिखे जाने तक झज्जर और पंचकुला में बूंदाबांदी जारी थी, जबकि चरखी दादरी, फतेहाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, सिरसा सहित कई जिलों में बादल छाए रहे. आईएमडी ने 15 अगस्त को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया है. फतेहाबाद और कैथल में 0- 25% तथा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में 25- 50% बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

16 और 17 अगस्त को भी होगी बारिश

16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट रहेगा. सिरसा, फतेहाबाद में 0- 25%, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, रोहतक और झज्जर में 25- 50% तथा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50- 75% बारिश की संभावना है.

17 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, जींद में 0- 25% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 25- 50% बरसात के आसार हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts