बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई हरियाणा में ठिठुरन, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | बारिश के बाद हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर फिर से दिखाई देने लगा है. पहाड़ो पर बर्फबारी के चलते तेज बर्फीली हवाओं का दौर बढ़ता ही जा रहा है, हालांकि दिन में सूर्य की किरणें दिखाई देती है लेकिन तेज हवाओं ने धूप का असर कम कर दिया. ठंडी शीतल हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

Barish Weather Mausam Badal

हरियाणा मौसम अपडेट

तापमान की बात करें तो दिन में तापमान में बर्फीली हवाओं के चलते गिरावट दर्ज की गई है. रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है. राज्य में हिसार जिले का दिन में तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है.

आने वाले दिनों में पाला जमने की स्थिति

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बनी रहेगी. 26 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. 27 जनवरी को शीत लहरों का असर थोड़ा कम हो सकता है, इसके साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम प्रणाली का उसर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इसके चलते हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में आज शाम से 27 और 28 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.