हरियाणा में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घरों में दुबके लोग; सबसे ठंडा रहा यह जिला

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. वही दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. कई इलाकों में पाला भी जमा है.कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. प्रदेश में सबसे ठंडी राते महेंद्रगढ़ जिले की रही है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

PARDUSHAN

प्रदेश के लगभग 12 जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया है. दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. नारनौल में दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. यह राज्य में सबसे कम तापमान रहा है.

हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर ज्यादा बढ़ने वाला है. दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है. उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं के असर से पाला जमने की संभावना बनी हुई है. यदि हवाएं शांत रही तो सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. 16 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कही- कही बादलवाई देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

दी गई सलाह

घनी धुंध और कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है. कई ट्रेने लेट हुई जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घनी ठंड में इंतजार करना पड़ा. बढ़ती ठंड को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे शाम के समय खेतों में हल्की सिंचाई करे. इसके अलावा, पशुओं को भी ठंड से बचाने की पूरी व्यवस्था करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.