हरियाणा में चार दिन और मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, आज इन 14 जिलों में होगी बरसात

चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में बीते काफी दिनों से मौसम मिला- जुला असर दिख रहा है. कभी आंधी, कभी बरसात के रूप में मौसम अलग- अलग तेवर दिखा रहा है. आज भी प्रदेश के 14 जिलों में बरसात की संभावना बताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिनों तक इसी प्रकार बरसात के आसार बने हुए हैं. हाल ही के कुछ दिनों में हुई बरसात के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आंधी के चलते जनता को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है.

Barish Weather Mausam

इन जिलों में होगी बारिश

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 27 मई और 28 मई को 14 जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है. आज 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50% तक और कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बरसात के आसार बताए गए हैं. 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 से 50% तक और कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बरसात हो सकती है. वहीं 29 मई को पूरे प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

30 मई को भी कई जिलों में बरसात की संभावना

30 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75% तक बरसात के आसार हैं. कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25% तक बरसात के आसार जताए गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts