हरियाणा में अगले तीन दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते कुछ दिनों से रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना बना हुआ है. अभी भी वातावरण में नमी की मौजूदगी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कल शुक्रवार को फरीदाबाद, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी सहित कई जिलों में बरसात देखने को मिली है. इसी बीच आज 16 अगस्त को मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 8 जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया.

Barish Weather

आज इन जिलों में बरसात की संभावना

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बरसात के आसार बने हुए हैं. फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50% तथा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 50 से 75% बरसात के आसार बने हुए हैं. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में बरसात का सिलसिला आने वाले तीन दिनों तक जारी रहेगा.

17 अगस्त के लिए जारी अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 17 अगस्त को 8 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा में जीरो से 25%, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50% तथा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75% बरसात के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

18 और 19 अगस्त को खराब रहेगा मौसम 

सोमवार 18 अगस्त को लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में जीरो से 25%, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50% तथा अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला में 50 से 75% बरसात की संभावना है.

19 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है, लेकिन इस दिन के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts