हरियाणा के इन जिलों में होगी बरसात, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में जल्दी कुछ जिलों में बरसात (Haryana Weather Update) की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने अपनी ताजा जानकारी में बताया है कि दिल्ली NCR (कंझावला, मुंडका, आयानगर, डेरामंडी), बहादुरगढ़, फरीदाबाद, झज्जर, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, बावल में बारिश होगी. फिलहाल झज्जर में मौसम बरसात का बना हुआ है कभी भी बारिश हो सकती है.

barish 2

मौजूदा समय में हरियाणा में गर्मी अधिक पड़ने की वजह से लोग परेशान हैं. उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. अभी कई जिलों में कट भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में लोग गर्मी के दिनों में तमाम दिक्कतें सह रहे हैं. बरसात होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.