मौसम विभाग के ताजा अलर्ट से हरियाणा में बढ़ेगी मुश्किलें, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह ठंड के साथ ज्यादातर जिलों में कोहरा छाया रहता है जबकि दिन में सूर्य देवता के दर्शन से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. रातें अभी भी ठंडी बनी हुई है. आज सुबह कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार और भिवानी सहित दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता घटकर नाममात्र रही जिसके चलते लोगों को सफर करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी.

Cold Sardi Thand Mausam

मौसम विभाग ने दी जानकारी

हरियाणा के मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तक कोहरा छाया रहने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा जिससे अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड का अहसास होता रहेगा लेकिन 10 फरवरी के बाद दिन के तापमान में धीरे- धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी. अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

किसानों के लिए एडवाइजरी

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर बताया है कि गेहूं सहित अन्य फसलों में हल्की सिंचाई करें. कोहरे और ठंड को देखते हुए सरसों की फसल में सफेद रतुआ व अल्टरनेरिया रोग की संभावना बनी रहती है, इसलिए समय- समय पर देखभाल कर उचित कीटनाशकों का इस्तेमाल करें. गेहूं व जौ की फसल में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें और पाले से बचाव का उचित प्रबंध करें. पशुओं को ज्यादा समय तक बाहर खुले में न रखें और पीने के लिए हल्का गर्म पानी दे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.