हरियाणा में 26 अगस्त तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, इन दिन से शुरू होगा बरसात का दौर; पढ़ें मौसम विभाग का ताज़ा अपडेट

हिसार | हरियाणा में मानसून सीजन 120 से 125 दिन तक माना जाता है. इसके अभी तक 75 से भी ज्यादा दिन बीत चुके हैं. कई जगह अच्छी बरसात हुई, तो कहीं जगह औसत से भी कम बरसात दर्ज की गई. 16 जिले ऐसे हैं, जहाँ मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बरसात हुई है. कैथल, करनाल और पंचकूला में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हो पाई है.

barish 3

वहीं, कुछ जिले ऐसे हैं, जहां 30% से भी कम बारिश हुई है- इनमें हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक शामिल हैं. इसके अलावा नूंह में सामान्य से 63% और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 51% तक अधिक बारिश देखने को मिली.

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

आज 23 अगस्त को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 26 अगस्त तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ बढ़ने की संभावना बनी हुई है. इस कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी दर्ज़ की जाएगी. प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कम हो जाएंगी और अगले 3 से 4 दिन तक बारिश की संभावना भी कम हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

आगे ऐसा रहेगा मौसम

इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं- कहीं बरसात देखने को मिलेगी. वहीं पश्चिमी हरियाणा के कुछ जिलों में एक स्थान पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है. इस अवधि के दौरान हवा उत्तर- पश्चिमी बने रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्जी की जाएगी. साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट दर्ज होगी.

विभाग द्वारा पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं. 22 और 23 अगस्त तक दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी. 24 से फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी. अगस्त के महीने के अंतिम दिनों तक तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts