हरियाणा में महाशिवरात्रि पर बिगड़ा मौसम, 25 जुलाई तक इन जिलों में बरसेगा पानी

चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में आज महाशिवरात्रि के दिन भी मौसम विभाग ने बरसात का अलर्ट जारी किया है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. वर्तमान में प्रदेश के पांच जिलों में बरसात हो रही है. पानीपत और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी, जींद और पलवल में झमाझम बरसात हो रही है. महेंद्रगढ़ में आसमान में धूप निकली हुई है, लेकिन हल्की बरसात भी हो रही है.

Barish Mausam Rain Weather

आज इन जिलों में बरसात और तेज हवाओं के आसार

मौसम विभाग द्वारा आज चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है. यहां तेज बरसात और हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जिलों में तेज बरसात और हवा चलने के भी आसार हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

25 जुलाई तक बरसात के आसार

कल 24 जुलाई को प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25 से 50% बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75% बारिश का अनुमान है. अगले दिन 25 जुलाई को भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts