6 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा हरियाणा का मौसम, अगले 3 घंटों में इन जिलों में बरसेंगे बदरा

हिसार | हरियाणा में मौसम लगातार खुशनुमा बना हुआ है. जब से प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई है, तब से झमाझम बरसात का दौर जारी है. प्रदेश के लगभग सभी जिले बरसात से सराबोर हो गए हैं. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अबकी बार सामान्य से ज्यादा बरसात देखने को मिली है. आमतौर पर 2 अगस्त तक औसतन 214.8 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन राज्य में 269.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है.

Barish Rain Weather

इन जिलों में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र द्वारा आज राज्य के 7 जिलों यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद और कैथल में 25 से 50% हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और झज्जर में 50 से 75% हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के अनुसार, प्रदेश में 6 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा.

3 घंटे में तेज बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया कि यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में अगले 3 घंटों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इनमें से अंबाला में बरसात शुरू भी हो चुकी है. शनिवार को भी पानीपत, रोहतक, झज्जर आदि जिलों में बरसात देखने को मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

4 अगस्त को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि कल 4 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 0 से 25%, जींद और भिवानी में 25 से 50%, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी में 25 से 50%, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, औरंगाबाद में 50 से 75%, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts