हरियाणा में अचानक बिगड़ा मौसम, इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात; देखें नाम

हिसार, Haryana Weather Update | भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज 11 मई रविवार को शाम 3:30 बजे मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया कि आने वाले 3 घंटे के दौरान प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं तेज धूल भरी हवा चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है.

Barish Rain Weather

लोगों ने ली राहत की सांस

आज रविवार को सिरसा में अचानक से मौसम ने करवट ली और डबवाली सहित आसपास के गांव में तेज आंधी और तूफान के साथ झमाझम बरसात शुरू हो गई. बीते कुछ दिनों से बदन झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोग तो परेशान थे ही, साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा था. तेज धूप और लू के कारण आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा था. अब अचानक से तेज हवा चलने और बरसात होने से लोगों को राहत की सांस मिली है. कई गांव में बरसात इतनी ज्यादा हुई कि सड़कों पर पानी बहता हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़े -  किसानों से ट्यूबवेल के लिए ली गई जमीन वापस करेगी सरकार, हरियाणा CM का बड़ा फैसला

इन जिलों में जताए गए थे बरसात के आसार

इससे पहले आज मौसम विभाग द्वारा रविवार को पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना जताई गई थी. विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 7 जिलों में 25 से 50 फीसदी और 15 जिलों में 25 फीसदी तक बरसात के आसार बताए गए थे. आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी- दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में बरसात की संभावना जताई गई थी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts