हरियाणा में मौसम रहेगा परिवर्तनशील, आपके जिले में किस तरह का रहेगा वेदर; यहां पढ़ें

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील हो चुका है. कई जिलों में सुबह से ही खिलखिलाती धूप निकल आई है लेकिन कई जिलों में अभी भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना कि आने वाले दिनों में अधिकतर जिलों में धूप निकलेगी. साथ ही, कोहरे का असर भी कम होगा. हालांकि, कुछ जिलों में मौसम परिवर्तनशील ही रहेगा.

BADALMOUSAMCLOUD

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आज हिसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम पारा 6 से 7 डिग्री तक जा सकता है. 7 दिनों में अंबाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर सकता है.

रेवाड़ी में मौसम

रेवाड़ी में मौसम परिवर्तनशील रहेगा. धूप जरूर निकलेगी मगर रात और सुबह के समय ठंड का एहसास होगा. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

आज बादल छाए रहने की संभावना

करनाल में आज बादल छाए रहने की संभावना है. यहां के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा 6 डिग्री तक गिर सकता है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है. 12 से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना है.

पानीपत में भी यही रहेगी स्थिति

पानीपत की बात करें तो यहां भी बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अगले 7 दिनों के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट हो सकती है जबकि अधिकतम तापमान में 20 से 22 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 12 से 14 फरवरी तक बारिश की भी संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.