Weather Update: हरियाणा में 31 अगस्त तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

चंडीगढ़, Weather Update | देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून का अच्छा- खासा प्रभाव देखने को मिला है और अब भी कई हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर जारी है. ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है. बीते कुछ दिनों से हरियाणा में भी कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है और आज भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं. इस बार हरियाणा में मानसून ने सही समय पर दस्तक दी थी और झमाझम बारिश से लोगों को राहत प्रदान हुई है.

BARISH 2

मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बीच- बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश और दक्षिण पश्चिम जिलों में कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

मौसम विभाग का कहना है कि दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो कल दिन का सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम और फरीदाबाद में 37-37 डिग्री सेल्सियस व इसके बाद जींद, सोनीपत और चरखी दादरी का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.