हरियाणा में 10 जुलाई तक बिगड़ा रहेगा Weather, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भिवानी, Haryana Weather Update | हरियाणा में मानसून की फुहारों से लगभग सभी जिले भीगे हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 10 जुलाई तक राज्य में इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा. हर दिन अलग- अलग जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में सामान्य से 37% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. इस बार मानसून सीजन में अब तक 107.44 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 78.5 मिमी बारिश होती है.

Barish Rain Weather Mausam

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज 8 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है. यमुनानगर जिले में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

मौसम विभाग ने दी जानकारी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी दी कि मानसून ट्रफ के उत्तर दिशा में बढ़ने के कारण हरियाणा में नमी वाली हवाएं प्रवेश कर रही हैं. इसके चलते प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. इस दौरान गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. बताते चलें कि 7 जुलाई को हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर सहित 8 जिलों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts