हरियाणा के 10 जिलों में पारा पहुंचा 5 डिग्री से कम, 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट; देखें आज की ताज़ा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में ठंड सितम ढाना शुरू कर चुकी है. दिन- ब- दिन तापमान कम होता जा रहा है और शीतलहर भी अपना प्रकोप दिखा रही है. दिन निकलते ही भले ही सूरज देवता आसमान में चमकते नज़र आ रहे हैं, लेकिन वह भी ठंड का असर कम करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं. सर्दी का आलम यह है कि देशभर के सबसे ज्यादा ठंडे शहरों की लिस्ट में हरियाणा के भी 3 शहर शामिल हो चुके हैं.

Cold Weather Mausam

इन जिलों में पारा पहुंचा 5 डिग्री से कम

हिसार, नारनौल, भिवानी और सिरसा में पारा जमाव बिंदु की तरफ बढ़ता जा रहा है, यहाँ पाला जमना शुरू हो चुका है. ठंड से हालात यह है कि प्रदेश के 10 जिले महेंद्रगढ़, हिसार, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और जींद में पारा 5 डिग्री या इससे भी कम रिकॉर्ड किया गया. हिसार जिले में सामान्य से 6.5 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं करनाल और रोहतक में क्रमशः 4.1 और 3 डिग्री तक तापमान में कमी देखने को मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू

इन शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 13 दिसंबर को प्रदेश के 17 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे रात के तापमान में और ज़्यादा गिरावट देखी जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts