Haryana Weather Update: 9 जून तक सहने होंगे लू के थपेड़े, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 9 जून तक लोगों को ऐसे ही भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी और बढ़ेगी.

garmi weather mausam

मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल गर्मी में और बढ़ोतरी होगी. उन्होंने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा. 9 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मानसून को लेकर डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान हिसार जिले का रहा. यहां अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 9 जून तक लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.