हरियाणा में फिर लौट आया मानसून, 15 अगस्त तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर से देखने को मिल रही है. बीते कुछ दिनों से मानसून की टर्फ हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ी हुई थी, लेकिन अब वह नीचे खिसककर हरियाणा की तरफ बढ़ रही है. ऐसे में 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना बनी हुई है. उत्तरी हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को पूरे प्रदेश में अच्छी खासी बरसात होने के आसार जताए गए हैं.

barish

आज इन जिलों में बरसात के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह से अंबाला, कैथल, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में बरसात का दौर जारी है. करनाल, सोनीपत, जींद, पलवल और चरखी दादरी में भी बूंदाबांदी देखी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर 12 बजे तक कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हिसार, सिरसा, रोहतक और सोनीपत के कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 13 अगस्त को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में 50 से 75% बारिश, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 25 से 50% बारिश की संभावना है. वहीं, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25% बारिश के आसार हैं.

इसी तरह 14 और 15 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन कीटों से बचाव के लिए निगरानी जरूरी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts