Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून फिर से होगा एक्टिव, फतेहाबाद में इस दिन खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा के कुछ शहरों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन 2 अगस्त से राज्य में फिर से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है. बारिश के कारण अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

weather barish 1

1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

उधर, फतेहाबाद जिले में जिन गांवों में पानी रुका है, उन्हें छोड़कर पूरे जिले में एक अगस्त से स्कूल खोलने के आदेश प्रशासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) दयानंद सिहाग ने बाढ़ प्रभावित टोहाना, रतिया, जाखल और फतेहाबाद बीईओ को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं.

इसमें प्रभावित गांवों या स्कूलों के इलाकों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में एक अगस्त से सरकारी और निजी स्कूल खोलने को कहा गया है. हालांकि, टोहाना और फतेहाबाद के जिन इलाकों में बाढ़ नहीं आई थी, वहां पहले ही स्कूल खोल दिए गए थे.

606 गांवों में अब भी बाढ़ का असर

हरियाणा में 606 गांव और 33 शहरी इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं. स्वास्थ्य विभाग ने अब इन इलाकों में बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो 205 और लोगों को बुखार आया है, जिससे अब इन मरीजों की संख्या 10,219 पहुंच गई है. सांप काटने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है. अब तक सांप काटने के 59 मामले सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

2 महीने में 59% ज्यादा बारिश

राज्य में 1 जून से 29 जुलाई तक 310.7 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 59% अधिक है. कहा जाए तो अब तक हुई बारिश से राज्य में मानसून का 67 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है. पिछले 24 घंटे में करनाल और हिसार में बारिश हुई. करनाल में 38.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि हिसार में 34.0 मिमी बारिश हुई. अन्य जिलों में बारिश का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला.

धान का रकबा 47 हजार बढ़ा

अच्छी बारिश से राज्य में फसलों को निश्चित तौर पर फायदा हुआ है. पिछले साल की तुलना में इस बार खरीफ फसलों की बुआई 88 हजार एकड़ ज्यादा हुई है. पिछले साल 61.57 लाख एकड़ में बुआई हुई थी जो इस बार बढ़कर 62.45 लाख एकड़ हो गई है.

अभी ऐसी है स्थिति

  • 24 घंटे में आई फ्लू के 450 मामले मिले
  • 24 घंटे में इन मामलों की संख्या 450 हुई, कुल संख्या 5169
  • त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या 13,024 हुई.
  • अन्य जलजनित रोगों के मरीजों की संख्या 703 बढ़कर 40,883 हुई.
  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 जिलों में 297 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.