पर्वतीय हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठंड, 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी; कल बरसात के आसार

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में काफी दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन अब पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण लगातार मौसम में बदलाव दर्ज़ किया जा रहा है. इसके कारण दिन और रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है और ठंड का अहसास होना शुरू हो चुका है. बात करें रोहतक की तो यहाँ 22.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वहीं हिसार में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज ताजा वेदर अलर्ट जारी किया गया है.

weather barish 1

14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

विभाग द्वारा प्रदेश के 14 जिलों में कल के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमें फतेहाबाद, जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

कल बरसात के आसार

पहाड़ों पर बर्फबारी या बरसात के आसार बने हुए हैं, जिसके कारण कल 8 दिसंबर से प्रदेश के कई जिलों में भी बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले दिनों में तापमान के और भी ज्यादा गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना बनी हुई है. अनुमान है कि इस महीने के अंत तक प्रदेश भर में अच्छी खासी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts